{"_id":"5c893f30bdec22140966d53d","slug":"131552498480-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना (शहरी) लाभार्थियों की जांच को दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना (शहरी) लाभार्थियों की जांच को दौड़े अफसर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थी चयन के संबंध में मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने लाभार्थियों के स्थलीय सत्यापन के लिए निर्देश दिए हैं।
डीएम के निर्देश पर योजना के लाभार्थियों की पात्रता जांच एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त प्राप्त करने वाले कुल 24500 लाभार्थियों के भवन निर्माण की वस्तु स्थिति जांच के लिए 41 जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है।
वहीं डीएम ने जांच कार्रवाई दो दिन के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। स्थलीय सत्यापन को नामित सभी 41 जिला स्तरीय अधिकारी नगरीय क्षेत्रों में दौड़ लगाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
योजना के तहत किस्त प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या
प्रथम किस्त द्वितीय किस्त तृतीय किस्त
16000 7500 1000
कई गड़बड़ियां आयीं सामनें
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के स्थलीय सत्यापन के दौरान तमाम अनियमिताएं प्रकाश में आने की बात कही। खासतौर पर एक ही प्लॉट पर दो या तीन लाभार्थियों को योजना का लाभ देने, द्वितीय किस्त प्राप्त करने के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराने, विवादित प्लॉट पर लाभार्थियों का चयन जैसी अनियमिताएं प्रकाश में आईं हैं।