{"_id":"5c8940e2bdec2213fd298c63","slug":"121552498914-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 100 तोड़ा जुड़ाई की मजदूरी मिलेगी 2050 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 100 तोड़ा जुड़ाई की मजदूरी मिलेगी 2050 रुपये
विज्ञापन
Indian Currency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अब चूड़ी जुड़ाई कार्य से जुड़े श्रमिकों को जनवरी 2019 से 100 तोड़ा पर 2050 रुपये मजदूरी मिलेगी। जुड़ाई के लिए 14 तोड़ों पर एक लीटर तेल भी सेवायोजक की ओर से दिया जाएगा।
सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को श्रम कार्यालय पर चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की समस्या के निदान के लिए सेवायोजक व श्रमिक पक्ष की वार्ता बुलाई गई। वार्ता के दौरान आठ बिंदुओं पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। एएलसी ने कहा कि अब सेवायोजक को 100 तोड़ा चूड़ी जुड़ाई का 2050 रुपये पारिश्रमिक देना होगा।
चटक, भंगार, बड़ी खराब के नाम पर कोई अवैध कटौती नहीं की जाएगी। कोई सेवायोजक श्रमिकों को जुड़ाई के तोड़े गोदाम पर ले जाने को मजबूर नहीं करेगा। सेवायोजक लेखा-जोखा रखने को प्रतिष्ठान के नाम से छपी कापी उपलब्ध कराएंगे। समझौते के बाद किसी सेवायोजक के खिलाफ शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रमिक पक्ष ने भी यह आश्वासन दिया है कि कोई श्रमिक अनावश्यक, अवैधानिक हड़ताल, कामबंदी व कार्य बहिष्कार नहीं करेगा। उक्त समझौते का पालन कराने के लिए त्रिपक्षीय समिति गठित की गई है।
सेवायोजक पक्ष से अजर बिहारी शर्मा, श्रमिक पक्ष से सोमेश गोस्वामी, तीसरे प्रतिनिधि के रूप में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शामिल होंगे। वार्ता में निदेशक हनुमान प्रसाद गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल जैन पिंकी, मोहम्मद इस्लाम, सोमेश गोस्वामी, श्यामबाबू, अरविंद कुमार शामिल थे।