फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गंगलई में खेत पर गए किसान की बिजली गिरने से मौत

गंगलई में खेत पर गए किसान की बिजली गिरने से मौत

Thu, 14 Feb 2019 11:53 PM IST
anant jain anant anant
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
गंगलई में खेत पर गए किसान की बिजली गिरने से मौत
rain
फिरोजाबाद/फरिहा/एका।थाना फरिहा के गंगलई में खेत पर गए किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार मे चीत्कार मच गई। तहसीलदार जसराना के साथ पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एका के नगला पाय में बिजली गिरने से मकान चटकने के साथ झोंपड़ी जल गई।
विज्ञापन


गंगलई निवासी प्रमोद यादव (40) गुरुवार को दोपहर 11 बजे खेतों की ओर गया था। तभी बारिश होने लगी और इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली के गिरने से प्रमोद की मौत हो गई। मौके पर एकत्रित हुए किसान उसे प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रमोद की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। पत्नी सर्वेश देवी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल था। इधर तहसीलदार जसराना छविराम वर्मा, कानूनगों लटूरी सिंह एवं एसओ फरिहा विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान के तीन बेटियां एवं दो बेटा हैं। इनमें बड़ी बेटी पूनम (22) की शादी कर दी है। जबकि शशि (14), बिट्टी देवी (दस) एवं दो बेटा पंकज (18), भोला (16) वर्ष है। तहसीलदार जसराना छविराम वर्मा ने कहा कि किसान की बिजली गिरने से मौत के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थाना एका क्षेत्र के नगला पाए में तालेवर शंखवार के मकान में बिजली गिरने से मकान चटकने के साथ पास ही झोंपड़ी में आग लग गई। बिजली गिरने से झोंपड़ी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed