{"_id":"5c61b5b8bdec22629b0076b5","slug":"121549907384-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों में मिले मृत पशुओं के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों में मिले मृत पशुओं के अवशेष
विज्ञापन
toilet
फिरोजाबाद। नगला दल और भदेसरा में एसबीएम के तहत निर्मित शौचालय अधूरे मिले। शौचालय के गड्ढों में मृत पशुओं के जीवाश्म मिले हैं। ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों और प्रधानों को नोटिस जारी हुए हैं।
बीडीओ फिरोजाबाद ने गत 16 जनवरी को ग्राम पंचायत नगला दल विकास खंड टूंडला का औचक निरीक्षण किया था जिसमें गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय अधूरे और बंद मिले। यही नहीं कई शौचालय मानक के विपरीत थे।
गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालयों में मृत पशुओं के अवशेष मिले। ग्राम पंचायत में अधिकांश जगहों पर गंदगी मिली। ग्रामीणों ने सफाईकर्मी खुशीलाल के नियमित नहीं आने की बात कही। वहीं जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन के निरीक्षण के दौरान गांव पंचायत भदेसरा ब्लाक अरांव में भी 477 के सापेक्ष महज 405 शौचालय बने मिले। कई शौचालयों की जीओ टैगिंग भी नहीं कराई गई।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कई लाभार्थियों के यहां बने शौचालयों में ताले लटके थे। पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते परिषदीय विद्यालय में अतिरिक्त शौचालय का निर्माण भी नहीं कराया गया। जांच आख्या के आधार पर डीपीआरओ गिरीशचंद ने ग्राम पंचायत अधिकारी नगला दल अमरकांत शर्मा, प्रधान योगेश गौतम के अतिरिक्त गांव भदेसरा में तैनात पंचायत सचिव रजनीश कुमार, प्रधान धर्मवीर सिंह के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा।