फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   एका में पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, तीस बच्चे घायल

एका में पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, तीस बच्चे घायल

Wed, 20 Feb 2019 11:26 PM IST
anant jain anant anant
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
एका में पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, तीस बच्चे घायल
school bus - फोटो : amar ujala
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र के नगला भजना के समीप बुधवार को स्कूल की बस पलट गई। इसमें करीब 30 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से ही इन सभी छात्र-छात्राओं को उपचार को ही भेजा। चार की हालत गंभीर होने पर प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना एका क्षेत्र के अमर सिंह इंटर कालेज गहेरी की बस छात्र-छात्राओं को छुट्टी के बाद छोड़ने जा रही थी। बस जैसे ही नगला भजना के पास पहुंची थी इसी दौरान ही अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कूल प्रबंधक की मानें तो बस के स्टेयरिंग के पास लगा बोल्ट निकलने के कारण हादसा हो गया। बस के पलटते ही इसमें सवार करीब 50 छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। कुछ राहगीरों ने बस में फंसे छात्रों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मामूली रूप से घायल हुए 14 छात्र-छात्राओं को एका स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। जबकि गंभीर रूप से घायल नगला मान सिंह निवासी कक्षा सात के हरिओम(12), कुमारी निशा (15), नगला अजीत निवासी छात्रा रश्मी (15), लखी जंगल निवासी विपुल(12) को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इनमें हरिओम की हालत गंभीर बनी हुई है। बस को स्कूल प्रबंधक का बेटा झब्बूलाल चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ एका फूल सिंह ने कहा नगला भजना के पास बस पलटने से छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं अभी तक किसी अभिभावक ने तहरीर नहीं दी है।

बस के स्टेयरिंग का बोल्ट निकलने के कारण पलट गई। इसमें चार छात्रों को ज्यादा चोट लगी है। बाकी के ठीक है। सभी छात्र-छात्राओं को उनके घर भेज दिया है।
वीरपाल सिंह, प्रधानाचार्य


बस के पलटने के बाद चालक वहां से चला गया था। इन घायलों को राहगीरों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की मदद से बस से बाहर निकालकर उपचार को भर्ती कराया है। चार के ज्यादा चोट होने के कारण फिरोजाबाद में भर्ती कराया है।

अजीत सिंह, प्रधान पिल्खतर एका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed