{"_id":"6aac370247adb9924e04c297","slug":"1151-lakh-lamps-lit-across-government-departments-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-185235-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सरकारी विभागों में जलाए गए 11.51 लाख से अधिक दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सरकारी विभागों में जलाए गए 11.51 लाख से अधिक दीपक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सेवा संकल्प दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय और विकास भवन में दीप जलाकर सेवा करने का संकल्प लिया गया। जिले में कुल 11 लाख 51 हजार 511 दीपक जलाए गए। इसके साथ ही ग्रामीण अंचल के परिषदीय स्कूलों, तहसीलों, ब्लॉकों से लेकर सभी सरकारी विभागों में शाम को दीपक जलाए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सरकारी विभागों में भी सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। डीएम संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में दीपक जलाए गए। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल, एडीएम न्यायिक अरविंद द्विवेदी, एडीएम नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारी शामिल थे।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शत्रोहन वैश्य के निर्देशन में विकास भवन परिसर में दीपक जलाए गए। इस दौरान विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, ब्लॉकों, तहसीलों सहित स्कूल-कॉलेजों सहित सभी भवनों पर दीपक जलाने के साथ सेवा का संकल्प लिया गया।