फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   समझौता न मानने वाले जुड़ाई मजदूरों ने जमकर किया हंगामा, तोड़फोड़

समझौता न मानने वाले जुड़ाई मजदूरों ने जमकर किया हंगामा, तोड़फोड़

Wed, 08 May 2019 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
समझौता न मानने वाले जुड़ाई मजदूरों ने जमकर किया हंगामा, तोड़फोड़
strike - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल मंगलवार को खत्म कराने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता में हुए समझौते को न मानने वाले श्रमिकों के एक गुट ने बुधवार को हंगामा किया। कई कारखानों में काम नहीं लगने दिया। जगह-जगह जुड़ाई के लिए ले जाए जा रहे चूड़ी के तोड़े तोड़ डाले। कई स्थानों पर चूड़ी से लदे ठेल रोकने पर विवाद हुआ। कई जगह श्रम विभाग के अधिकारियों और सेवायोजकों के पुतले फूंके गए।
विज्ञापन


डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर उपश्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी, सीओ सिटी संजय वर्मा, सहायक श्रमायुक्त ने सेवायोजक और श्रमिक पक्ष की वार्ता बुलाकर हड़ताल समाप्त करा दी थी। श्रमिक संगठन से जुड़ा पूर्व सभासद रामदास मानव से जुड़ा गुट हड़ताल खोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया सहित कुछ कारखानों में बुधवार को काम शुरू हुआ, लेकिन जुड़ाई श्रमिकों के विरोध के चलते अधिकांश कारखानों में काम नहीं लग सका। श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कई कारखानों में मजदूर ही नहीं पहुंचे। सांती रोड स्थित नगला पीपरिया अंबे नगर में चूड़ियों से भरी डीसीएम को 40-50 लोगों ने रोककर तोड़फोड़ की, जिससे चूड़ियों का कांच ही कांच बिखर गया। शहंशाह बाबा ने बताया कि डीसीएम में 1350 तोड़े थे, जिसे तमाम श्रमिकों ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। उनका कहना था कि हड़ताल खत्म होने के बाद भी श्रमिक भय पैदा करने को तोड़फोड़ कर रहे हैं। सैलई और हिमांयुपुर क्षेत्र में भी चूड़ियों के ठेल रोके गए।

इधर समझौते के विरोध में जुड़ाई श्रमिकों ने हिमायूंपुर और जलेसर रोड पर सेवायोजक व श्रम विभाग के अधिकारियों का पुतला दहन किया। आक्रोशित श्रमिक यहां काफी देर तक जिला प्रशासन और सेवायोजकों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुतला दहन में काफी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने श्रमिक बस्तियों में कराई मुनादी
सेवायोजक और श्रमिक पक्ष के बीच वार्ता में जुड़ाई श्रमिकों की 50 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई। जुड़ाई श्रमिकों के काम पर लौटने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने शहर की श्रमिक बहुल बस्तियों करबला, मुरली नगर, संतनगर, दुर्गेश नगर, कबीर नगर, सैलई, लालपुर, हिमायूंपुर सहित अन्य बस्तियों में मुनादी कराकर श्रमिकों से काम पर लौटने की अपील की।

शासन की निर्धारित दर से अधिक जुड़ाई श्रमिकों की मजदूरी में 50 रुपये वृद्धि कराई दी है। अब श्रमिकों को 2100 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से भुगतान मिलेगा। समझौते की शर्तों को शत-प्रतिशत लागू करने को प्रयास किए जा रहे हैं। श्रमिक किसी के बहकावे में न आएं तत्काल काम पर लौटें, जिससे शहर में औद्योगिक शांति कायम रह सके।


राजीव कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त


कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
फिरोजाबाद। बुधवार को सुबह नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी, सीओ सिटी संजय वर्मा, सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने श्रमिकों को चेतावनी दी यदि कोई संगठन बिना वजह परेशान करेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने लाइनपार क्षेत्र के संतनगर, रामनगर व मेहताब नगर, छारबाग, दक्षिण के करबला, हिमायूंपुर, उत्तर के झलकारी नगर, बोधाश्रम रोड, जलेसर रोड, नगला पीपरिया, बड़ा मिर्जा का नगला, करन सिंह का नगला सहित कई क्षेत्रों में दस्तक दी। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि फोन चूड़ी तोड़ने के संबंध में आए लेकिन मौके पर पहुंचे, कहीं कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed