{"_id":"5c6453f2bdec222bf4528f53","slug":"111550078962-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा - 1583 ने छोड़ी गृहविज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा - 1583 ने छोड़ी गृहविज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
up board exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बुधवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इसमें कोई भी नकलची नहीं पकड़ा जा सका। द्वितीय पाली में इंटर अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। प्रश्न पत्र को देखकर परीक्षार्थी काफी खुश हो गए।
गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 14053 परीक्षार्थियों में से 12470 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका। डीआईओएस रितु गोयल ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इंटर अर्थ शास्त्र की परीक्षा में 382 छात्र बैठे वहीं। औद्योगिक संगठन विषय की परीक्षा में पूरे जिले मे एक ही छात्र ने परीक्षा दी।
सुबह मौसम में ठंडक को देखते हुए डीआईओएस ने सुबह की पाली में जूते नहीं उतारवाने के आदेश दिए हैं। वहीं, शाम की पाली में मौसम देखकर निर्णय लेने के लिए कहा है। वहीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित न रहने वाले शिक्षकों की सूची डीआईओएस ने मांगी है। उन शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे खा रहे धोखा
वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे नकल माफियाओं के आगे धोखा खा रहे हैं। कई स्कूल के छात्र परीक्षा देकर वापस लौटने के बाद स्कूल में हो रही नकल की चर्चा कर रहे हैं। वायस रिकार्डर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है। एक कैमरे की निगरानी में बोलने वाले शिक्षक कैद नहीं हो पाते हैं। 15 से 20 मिनट में ही पेपर हल करा दिया जा रहा है। नकल रोकने के लिए इस बार विभाग ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। सचलदल में जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिनमें अधिकांश सचलदल निष्क्रिय रहते हैं।
सीडी भी नहीं जमा हो रही
पिछले साल सीडी उत्तर पुस्तिकाओं के साथ संकलन केंद्र पर जमा हुई थी। इससे कालेजों को डर था कि नकल कैद न हो जाए। मगर नकल को लेकर कालेज बेफिक्र हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी सक्रियता नहीं दिखाई है।