{"_id":"647335d082af7fa8150c3684","slug":"11-tb-patients-detected-in-the-first-week-of-the-campaign-firozabad-news-c-25-1-172337-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अभियान के पहले सप्ताह खोजे गए 11 टीबी रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अभियान के पहले सप्ताह खोजे गए 11 टीबी रोगी
Sun, 28 May 2023 04:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 May 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
अभियान के पहले सप्ताह खोजे गए 11 टीबी रोगी
फिरोजाबाद। जिले को क्षय रोग मुक्त बनाने के प्रयास में 15 मई से 21 कार्य दिवसों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले सप्ताह में 11 टीबी रोगी चिन्हित किए गए हैं। जिनका उपचार शुरू किया गया है।
सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) के माध्यम से आयोजित किया गया है जिससे दूरदराज के टीबी संभावित लक्षण वाले लोग नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा आयोजित कैंप के माध्यम से अपनी जांच करा सकेंगे। कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) के माध्यम से जांच के बाद टीबी रोगियों का उपचार शीघ्र शुरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि टीबी की यदि समय से जांच और उपचार हो जाए तो इस बीमारी की कड़ी को तोड़ा जा सकता है।
डीटीओ डॉ. ब्रजमोहन ने कहा कि 15 मई से शुरू हुए इस अभियान में आशा कार्यकर्ता तथा एएनएम द्वारा घर-घर जाकर क्षय रोगियों की खोज की जा रही है। जिनमें 50 से अधिक टीबी संभावित लक्षण वाले लोगों की सेंटरों पर बुलाकर स्क्रीनिंग की गई जिनमें 11 लोग पॉजिटिव पाए गए। संवाद