फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   11 policemen including CO City will be honored for their commendable work.

Firozabad News: सराहनीय कार्य पर सीओ सिटी समेत 11 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
11 policemen including CO City will be honored for their commendable work.
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस पर रविवार को सीओ सिटी समेत जिले के 11 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को डीजीपी मुख्यालय से सूची जारी की गई है। इसमें प्रदेशभर के सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल हैं। सिरसागंज के थाना प्रभारी को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। 76वें गणतंत्र दिवस पर सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया समेत जिले के 11 पुलिसकर्मी सराहनीय कार्य पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। सिरसागंज थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने सिरसागंज क्षेत्र में कैब लूट, स्वर्णकार से लूट की घटना का कुछ ही घंटों में सफल अनावरण किया था। इसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। सिरसागंज से पहले उन्होंने उत्तर, दक्षिण और लाइनपार थाने की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके अलावा निरीक्षक प्रदीप कुमार को टूंडला, रामगढ़, शिकोहाबाद में तैनाती के समय किए गए सराहनीय कार्यों के सापेक्ष प्लेटिनम मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्विलांस प्रभारी अमित तोमर द्वारा नवंबर 2024 में 14 साल से फरार 50 हजार के इनामी को सुरागकसी के बाद गिरफ्तार किया था। इसके लिए उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा डायल 112 प्रभारी पुष्पेंद्रपाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उप निरीक्षक फखरे आलम अल्वी, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार उपाध्याय, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल हरस्वरूप सिंह, हेड कांस्टेबल गुलाब सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed