फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   104 progressive farmers honored, three received state-level awards

Firozabad News: 104 प्रगतिशील किसान सम्मानित, तीन को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

Tue, 23 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
104 progressive farmers honored, three received state-level awards
किसान दिवस में किसानों को सम्मानित करते सीडीओ,ब्लाक प्रमुख। स्रोत सूचना विभाग
फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विकास भवन प्रांगण में किसान सम्मान दिवस और मेले का भव्य आयोजन किया गया। सीडीओ शत्रोहन वैश्य और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मेले का शुभारंभ कर जिले के 104 प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक एसपी सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 7 हजार और द्वितीय के लिए 5 हजार रुपये दिए गए। विशेष उपलब्धि के तौर पर जिले के तीन किसानों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है, जिनमें तिल उत्पादन में अरांव के रमेश चंद्र (1 लाख रुपये) व राजकुमार (75 हजार रुपये) और ज्वार उत्पादन में पुरुषोत्तम सिंह (1 लाख रुपये) शामिल हैं। अधिकारियों ने इस दौरान किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर विषमुक्त फसल उगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव और पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव की मौजूदगी में चौधरी चरण सिंह को नमन किया गया। वक्ताओं ने उन्हें भूमि सुधारों का प्रणेता और किसानों का सच्चा मसीहा बताया। इसके अतिरिक्त भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने भी नगला भाऊ पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मीनरायन यादव, डॉ. सुंदर यादव और अर्जुन चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed