{"_id":"5c893f27bdec2214065a4d9d","slug":"101552498471-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक न मिलने पर कर दिया ब्रेक डाउन, तीन घंटे बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक न मिलने पर कर दिया ब्रेक डाउन, तीन घंटे बंद रही बिजली
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। बिजलीघर पर संविदा के रुप में तैनात लाइनमैन की मौत के कई माह बीत जाने के बाद भी राहत राशि न मिलने पर गुस्साए परिजनों ने ब्रेक डाउन कर दिया। तीन घंटे तक जसराना कस्बे की आपूर्ति ठप रही।
गांव नगला शादी निवासी भूरे जसराना बिजलीघर पर संविदाकर्मी के रुप में कार्यरत था। लाईन को सही करते समय उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया तो विभाग ने ठेकेदार से चेक दिलवा दिया।
परिजनों ने जैसे ही चेक को बैंक में जमा किया तो चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद एवं कागजी कार्रवाई के लिए मृतक की पत्नी विद्युत कार्यालय के चक्कर लगाती रही। बुधवार को तहसील के पास ब्रेक डाउन होने पर लाईनमैन ने कार्य करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
लाईनमैन की पत्नी संजू देवी भी परिजनों के साथ बिजलीघर पहुंच गई। एसडीओ हरेंद्र सिंह, जेई हेविन कुमार बिजलीघर पहुंचे और बात की। ठेकेदार को बुलाकर शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।