फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सेनेटरी इंसपेक्टर से हाथापाई प्रकरण में डीएम ने मांगी रिपोर्ट

सेनेटरी इंसपेक्टर से हाथापाई प्रकरण में डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सेनेटरी इंसपेक्टर से हाथापाई प्रकरण में डीएम ने मांगी रिपोर्ट
सेनेटरी इंस्पेक्टर से हाथापाई प्रकरण में डीएम ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर से गाली गलौज और हाथापाई का प्रकरण डीएम तक पहुंच गया है। उन्होंने पूरे घटना की रिपोर्ट जोनल सेनेटरी ऑफीसर से तलब की है। शुक्रवार को वार्ड 18 बासठ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेनेटरी इंसपेक्टर महेश कुमार ने फतेहाबाद रोड स्थित नाले की सफाई का निरीक्षण किया, तो वहां कर्मचारी कार्य करते नहीं मिले। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने मामले की शिकायत जेडएसओ से की। इसकी जानकारी होने पर गैंग प्रभारी प्रताप चंद्र कौशल, सफाई कर्मचारी अमित ने छारबाग में कार्य के दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर से गाली गलौज और हाथापाई कर दी। इस मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टर ने रामनगर चौकी पर दोनों के खिलाफ तहरीर दी। इधर घटना के संबंध में डीएम, प्रभारी नगर आयुक्त नेहा शर्मा ने जेडएसओ दलवीर सिंह से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed