फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   firing over the construction of religious place

यूपी: धर्मस्थल निर्माण को लेकर बवाल

Wed, 25 Dec 2013 12:34 PM IST
अमर उजाला, संभल
अमर उजाला, संभल Updated Wed, 25 Dec 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
firing over the construction of religious place

उत्तर प्रदेश के संभल में नखासा थाना क्षेत्र के महमूदपुर इम्मा में तीन दिनों से धर्मस्थल के पुनर्निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो ग्रामीण खुद ही निर्माण कार्य रोकने पहुंच गए।

विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव व फायरिंग हुई। जिससे गांव में तनाव फैल गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


महमूदपुर इम्मा गांव में एक पुराने धर्मस्थल का जीर्णोद्धार तीन साल पहले विवाद के चलते रुकवा दिया गया था लेकिन ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की आपसी सहमति से फिर निर्माण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 'जख्मों पर नमक छिड़क रहे नेताजी माफी मांगें'


आरोप है कि दूसरे पक्ष ने समझौता तोड़कर धर्मस्थल का विस्तार कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष ने एसडीएम व सीओ से मिलकर नाराजगी जताई और दर्जनों ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन भी किया। लेकिन पुलिस ने जब निर्माण नहीं रुकवाया तो खुद ही ग्रामीण निर्माण रुकवाने पहुंच गए तो दूसरे समुदाय ने पथराव शुरू कर दिया।

इस पर दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ, कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग भी शुरू कर दी। नखासा के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ जगवीर सिंह अत्री, एसडीएम सीपी तिवारी, कोतवाली बीपी सिंह वालियान पुलिस व पीएसी के साथ पहुंचे। पुलिस ने वहां पर मौजूद भीड़ का खदेड़ दिया।

पढ़ें, मुलायम के बयान पर 'हर्ट' हो गए मुस्लिम

साथ ही धर्मस्थल का निर्माण तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में पथराव के बाद शांति हो गई थी लेकिन अफवाहों की वजह से क्षेत्र में भय फैल गया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी समेत कई अफसर गांव पहुंचे

संभल जैसे सांप्रदायिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील क्षेत्र के महमूदपुर इम्मा गांव में फायरिंग व पथराव की खबर डीजीपी कार्यालय तक पहुंची तो वहां से सीधे संभल के पुलिस अफसरों को लाइन पर ले लिया गया।


हालांकि क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह अत्री लगातार कह रहे थे कि मामला इतना बड़ा नहीं है लेकिन फिर भी लखनऊ में बैठे अफसर मान नहीं रहे थे। निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डा. तहसीलदार सिंह व डीआईजी अमरेंद्र कुमार सेंगर भी मौके पर पहुंच गए।

जिलाधिकारी लाल बिहारी पांडेय मंगलवार को लखनऊ में थे, उन्होंने भी एसडीएम सीपी तिवारी से मामले की जानकारी कर शासन को अवगत कराया। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि प्रदेश कार्यालय से मामले की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया गया कि मामला इतना बड़ा नहीं है, जितना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed