{"_id":"e2b873f5e16e6d33870bb4abe4b72963","slug":"firing-in-hanumangarhi-temple-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में साधुओं के बीच खूनी जंग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में साधुओं के बीच खूनी जंग, एक की मौत
अयोध्या/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
राम की नगरी अयोध्या के प्रसिद्घ हनुमानगढ़ी क्षेत्र में रविवार को साधुओं के दो गुटों मे दीवार खड़ी करने के विवाद में जमकर फायरिंग हुई।
विज्ञापन
फायरिंग में बाराबंकी जिले के ग्राम दुलहदेपुर निवासी मजदूर राम भरत (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साधु बलराम दास का चेला अनिल दास घायल हो गया।
वारदात की जगह से पुलिस ने 12 बोर की दो बंदूकें और 315 बोर का एक कारतूस बरामद किया। तनाव को देखते हुए हनुमान गढ़ी क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई है।
समाजवादी संत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवनाथ दास ने तीन दिन पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दीवार खड़ी कर गलियारे को बंद कर दिया था। गलियारे से ही हरिशंकर दास पहलवान के घर में ऊपर जाने का रास्ता है।
विज्ञापन
इसको लेकर हरिशंकर दास पहलवान व भवनाथ दास में विवाद हुआ था। हरिशंकर दास पक्ष का कहना है कि यह स्थान हनुमानगढ़ी की चारों पट्टी की संपत्ति है।
रविवार शाम मजदूर लेकर वह दीवार हटाने का प्रयास कर रहे थे। तभी दूसरी तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे और लोग बांस-बल्ली लेकर मारने दौड़े।
इसी दौरान भवनाथ दास का चेला रमेश दास राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा।
हालांकि विवाद में दूसरे पक्षकार भवनाथ दास का कहना है कि उनके मकान में रंगाई-पुताई चल रही थी। हरिशंकर दास का चेला बलराम दास आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। वह सुरेंद्र दास के साथ 20-25 लोगों को बाराबंकी से लेकर आया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुरेंद और उसके साथी दरवाजे को तोड़ अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। बलराम दास ने गोली चलाई तो बचाव में उनकी ओर के लोगों ने भी गोली चलाई।
एसपी सिटी राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि तनाव के मद्देनजर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।