फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   filed a case against former Energy Minister raamaveer Upadhyay and wife

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय और पत्नी पर केस दर्ज

Wed, 12 Jun 2013 01:20 AM IST
जानीखुर्द (मेरठ)/ब्यूरो
जानीखुर्द (मेरठ)/ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
filed a case against former Energy Minister raamaveer Upadhyay and wife

उत्तरप्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय और उनकी सांसद पत्नी, आठ-दस पुलिसकर्मियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


उन पर सुभारती विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ करने, जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है।

कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को सुभारती विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रबंधक नरेश कुमार ने जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार तीन अप्रैल को प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय और उनकी सांसद पत्नी सीमा उपाध्याय सुभारती विश्वविद्यालय आए थे। उनके साथ आठ-दस पुलिसकर्मी और इतने ही अन्य लोग थे।
विज्ञापन


उन्होंने आते ही अपनी पुत्री को बिना परीक्षा के पीजी गायनीकोलॉजी में प्रवेश देने का दबाव बनाया। कॉलेज स्टाफ ने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय के प्रबंधक अतुल कृष्ण के निजी सचिव शिवकुमार को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने ब्लैकमेलिंग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed