फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fifty died from jalaun up in stempede

रतनगढ़ हादसे में यूपी के 50 लोग मरे

Tue, 15 Oct 2013 11:03 AM IST
अमर उजाला, जालौन
अमर उजाला, जालौन Updated Tue, 15 Oct 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
fifty died from jalaun up in stempede

दतिया के रतनगढ़ मंदिर हादसे में जालौन के 50 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 33 महिलाएं और बच्चियां हैं। कई परिवार साफ हो गए हैं।

विज्ञापन


मौत के मंजर ने दशहरे की खुशियों को कोहराम में बदल दिया। दर्जनों गांवों में चीत्कार मचा है। बदहवास होकर लोग घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। सब उस मनहूस घड़ी को कोस रहे हैं जिसमें उनके अपने घर से निकले थे।

नवरात्र में सभी अपने कुनबे की हिफाजत, लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना मन में लिए देवी की कृपा पाने गए थे। लेकिन कई लोग जान से ही हाथ धो बैठे। मौत का सर्वाधिक ग्रास महिलाएं और बच्चे हुए हैं। मरने वाले में आठ खरूसा गांव के हैं।
विज्ञापन


लुहारगांव, कमठा, अटा, रूपपुरा, जमरोही, कोंच, हिम्मतपुर, मकरंदपुर, मानपुरा,औंता, गोरा, मानपुरा, महेशपुरा, सुभाषनगर, पंडितपुरा, धौलपुर, वसीठ, क्योलरी, नदीगांव, राठौर आदि गांवों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा पुलिस की संवेदनहीनता का परिणाम है। पुलिस भीड़ पर अंधाधुंध लाठियां बरसा रही थी और पुल पर से लाशों को घसीट घसीट कर नदी में फेंक रही थी। यहां तक कि उनके परिजनों को भी उन तक नहीं पहुंचने दे रही थी।

मौत का जो आंकड़ा बताया जा रहा है हकीकत में यह कई गुना ज्यादा है। सबसे ज्यादा औरतें और बच्चे इस हादसे में हताहत बताए जा रहे हैं। जिन गांवों में मौतें हुई हैं वहां मातम पसरा है। लोग अपने मृत परिजनों की अंत्येष्टि में लगे हैं।


दो-दो सौ लेकर पुल पर वाहनों को आने दिया
प्रत्यक्षदर्शी नेतसिंह ने बताया कि पुलिस ने दो-दो सौ रुपये लेकर वाहनों को पुल तक आने दिया और पुल पर ही दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। आवागमन के लिये संकरा सा रास्ता बच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed