फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fifteen year old dalit girl raped by three men in uttar pradesh

यूपी में दलित किशोरी के साथ गैंगरेप

Wed, 06 Feb 2013 09:40 AM IST
बिसवां (सीतापुर)/ब्यूरो
बिसवां (सीतापुर)/ब्यूरो Updated Wed, 06 Feb 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
fifteen year old dalit girl raped by three men in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक 15 वर्षीय दलित किशोरी से गैंगरेप की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह पीड़िता एक खेत में बेहोश मिली। परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी लेकिन अभी तक उन आरोपियों के खिलाफ न तो केस दर्ज हुआ है और न ही अभी तक लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।    

विज्ञापन


बिसवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय अनीता (परिवर्तित नाम) के साथ गांव के ही तीन लोगों ने सोमवार रात दुष्कर्म किया। उसके बाद बेहोशी की हालत में उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह बालिका बेहोशी की हालत में भट्ठे के निकट एक खेत में पड़ी मिली। परिजन उसे लेकर घर आए।
विज्ञापन


होश में आने के बाद उसने आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अभी तक न तो किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और न ही घटना को लेकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में हकीकत उजागर होने पर ही  आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed