{"_id":"aeb6fda85dafb3f5a45cb84afce23904","slug":"fatwa-against-aam-aadmi-paty-topi-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने किया AAP की टोपी का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने किया AAP की टोपी का बहिष्कार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी के मुस्लिम संगठनों ने आम आदमी पार्टी की टोपी का बहिष्कार कर दिया है। उनका कहना है कि टोपी पर झाड़ू बनी है जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी की शाही मस्जिद के इमाम ने टोपी के खिलाफ फतवा जारी किया और मुस्लिमों से इसे न पहनने की गुजारिश की।
इस फतवे के बाद स्थानीय मुसलमानों के बीच गुस्सा देखा गया और उन्होंने कहा कि वे झाड़ू वाली टोपी सिर पर नहीं पहनेंगे।
हालांकि देवबंद की ओर से इस टोपी पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।
अब यकीनन आम आदमी पार्टी को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। मुस्लिमों को कैसे समझाएंगे अरविंद केजरीवाल ये भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
सवाल ये भी है कि जहां देश भर के नेताओं में मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में रखने की होड़ रहती हो वहां मुस्लिमों की ये नाराजगी क्या आम आदमी पार्टी को भारी पड़ेगी?
विज्ञापन