{"_id":"b73819e913245821745a99dfb110276e","slug":"father-killed-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की इज्जत का सौदा नहीं किया तो पिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की इज्जत का सौदा नहीं किया तो पिता को मार डाला
अलापुर (बदायूं)/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं के अलापुर में दबंगों ने पहले उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया और जब जेल की हवा खानी पड़ी तो समझौते के लिए हर हथकंडा अपनाने लगे।
विज्ञापन
बेटी को न्याय दिलाने की जंग लड़ रहा पिता भला समझौता कैसे कर लेता। दबंगों को लगा कि उनकी दाल नहीं गलेगी तो उन्होंने उसे फांसी पर लटका दिया। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर झूलता मिला।
विज्ञापन
बेटे ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर पूरब की ओरखेत में उसी गांव के 40 साल के एक व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिवार के लोग मौके पर आ गए। थाना पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के बेटे के अनुसार अप्रैल में गांव के कप्तान पुत्र गोवर्धन और अनिल पुत्र कृपाल ने उसकी बहन के साथ दुराचार किया था।
30 अप्रैल को उसने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की विवेचना चार्जशीट की ओर बढ़ रही थी।
आरोप है कि कप्तान और अनिल के दबंग परिवार वाले लड़की के पिता पर दबाव बना रहे थे कि वह किसी भी तरह मुकदमे में फैसला कर ले। इस बारे में कई बार गांव में पंचायत भी हो चुकी थी पर लड़की का पिता बेटी के गुनहगारों को सजा दिलवाने की जिद पर अड़ा था।
मृतक के पुत्र ने थाने में गांव के ही उमराय, उसके पिता गोवर्धन, दो सगे भाई सुनील और ओमकार के खिलाफ पिता की हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उसका आरोप है कि गोवर्धन और ओमकार शुक्रवार शाम उसके पिता को घर से यह कहकर बुला ले गए थे कि बलात्कार के मामले में फैसले को पंचायत हो रही है। आज सुबह उनका शव पेड़ पर झूलता मिला।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों के हवाले कर दिया गया है। एसओ कमल सिंह यादव के अनुसार मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी गांव से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।