फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Zero selling of buying wheat

पहले दिन गेहूं की खरीद रही शून्य

Sun, 02 Apr 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Zero selling of buying wheat
असोथर का गेहूं खरीद केंद्र - फोटो : अमर उजाला
गेहूं खरीद केंद्र खुलने का प्रशासनिक अधिकारी भले ही दावा कर रहे हों, लेकिन बुनियादी हालत कुछ और ही है। केंद्र प्रभारियों ने अभी तक न तो बैनर लगाए हैं और न ही चौकीदार तैनात हुए हैं। गेहूं तौल के लिए बोरी और तराजू भी मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर अफसरों ने शनिवार से गेहूं खरीद केंद्र खुलने का दावा किया था। पीसीएफ, यूपी एग्रो, कल्याण निगम, गुरुकृपा कृषि, भारतीय खाद्य निगम के केंद्र प्रभारियों ने अभी तक गेहूं खरीदने का बैनर तक नहीं लगाया है। विपणन शाखा के कुछ खरीद केंद्रों में प्रभारियों ने बैनर लगा दिए हैं।
विज्ञापन


किसानों को क्षेत्र में क्रय केंद्र खुलने की जानकारी तो होे गई है, लेकिन किस स्थान पर गेहूं खरीद होगी, यह मालूम नहीं है। गेहूं खरीद के पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र गेहूं नहीं लिया गया। विपणन अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक गेहूं खरीद की रिपोर्ट नहीं आई है। शासन की मंशानुसार केंद्र प्रभारियों को खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। गेहूं की कटाई का काम कहीं-कहीं शुरू हुआ है। मड़ाई का काम शुरू नहीं हुआ है। इससे किसान गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed