{"_id":"601ee9238ebc3ed6585602f5","slug":"yuvatee-kee-hatya-kar-sir-dhad-se-kiya-alag-fatehpur-news-knp6102060113","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
विज्ञापन
असोथर(फतेहपुर)। करीब 25 साल की एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवती का सिर धड़ से अलग किया और फिर शव को थानाक्षेत्र के सरवल गांव के पास फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों को शव दिखा तो सनसनी फैल गई। एसपी, एएसपी के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने आसपास के करीब 10 किमी हिस्से में सिर की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रधान की ओर से फौरी सूचना पुलिस ने दर्ज की है और शव को मार्च्युरी में रखवाया है।
औगासी मार्ग पर सरवल गांव के लिए रास्ता जाता है। इसी रास्ते पर सरवल गांव के कन्हैया दुबे के नहर पटरी से 200 मीटर की दूरी पर खेत हैं। शनिवार सुबह खेत में करीब 25 साल की युवती का सिर कटा शव मिला। युवती पीली धारीदार गर्म टी-शर्ट, आसमानी रंग की जींस, चाकलेट रंग का कार्डिगन, भूरे रंग की जूती और मोजे पहने थी। सीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस सिर की खोज में जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों से शव के बारे में पूछताछ की। हालांकि कोई भी पहचान नहीं कर सका।
पुलिस को आशंका हैै कि हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। शिनाख्त न हो सके इसलिए युवती के सिर को काटकर अलग किया और उसे कहीं और फेंका गया। मौके पर खून के धब्बे बी मिले हैं। घटनास्थल से औगासी पुल होते हुए बांदा जिले की सीमा भी जुड़ती है। आशंका है कि युवती जिले या फिर बांदा की भी हो सकती है। घटनास्थल के आसपास खेत और जंगल हैं। यहां किसी का आना जाना भी ज्यादा नहीं होता है। एसपी सतपाल आंतिल, एएसपी राजेश कुमार के साथ ही फोरेंसिक टीम जांच को पहुंची। टीम ने मिट्टी पर फैले खून के नमूने लिए हैं। निवर्तमान प्रधान गोरे दुबे की ओर थाने में लिखित सूचना दी गई है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि शव करीब 48 घंटे पुराना है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। सिर की तलाश की जा रही है। गर्दन से सिर को काटकर अलग किया गया है।