{"_id":"6a889c76b89efe73350e8974","slug":"youth-swindled-out-of-70000-after-debit-card-swap-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160851-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डेबिट कार्ड बदलकर युवक के खाते से 70 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डेबिट कार्ड बदलकर युवक के खाते से 70 हजार उड़ाए
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एटीएम बूथ पर डेबिट कार्ड बदलकर युवक के खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। लोधीगंज के गांधीनगर निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि 19 अगस्त की सुबह वह बिंदकी बस स्टॉप स्थित बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे। यहां पहले से मौजूद दो युवकों में से एक ने उन्हें बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक के खाते से चार बार में 70 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
ठगी की रकम खाते में वापस कराई
फतेहपुर। खखरेरू थाने की साइबर टीम ने सैदपुर भुरही निवासी शेषमणि सिंह के खाते में आठ हजार रुपये वापस करा दिए हैं। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से रकम निकाल ली थी। पीड़ित ने शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि साइबर ठगी की आठ हजार रुपये की रकम पीड़ित के खाते में लौटा दी गई है।