फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth dies in suspicious circumstances, accused of murder

Fatehpur News: युवक की संदिग्धहालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 09 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 09 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances, accused of murder
थरियांव। मुंबई से लौटने के बाद चाचा के घर में रहने वाले युवक की संदिग्धहालात में मौत हो गई। युवक के मामा ने संपत्ति के विवाद में चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खरसोला निवासी योगेश कुमार साहू (19) अपने पिता सत्यनारायण साहू के साथ मुंबई में मजदूरी करता था। वह करीब 20 दिन पहले घर लौटा। वह चाचा कमलेश साहू के परिवार के साथ रहता था। ग्रामीणों ने योगेश को शनिवार दोपहर जंगल में पड़ा देखा। उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। चाचा कमलेश ने बताया कि उसे फौरन डॉक्टर के पास ले गए थे।
विज्ञापन

हालत में सुधार आने पर घर ले आए थे। खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग गांव में नौटंकी देखने चले गए। वे रविवार सुबह घर लौटे तो चारपाई की जगह जमीन में योगेश मृत पड़ा था। उसने भाई सत्यनारायण को घटना की सूचना दी। मौके पर मृतक के गाजीपुर थाने के बवांरा निवासी मामा रामसहाय पहुंचे। मामा ने बताया कि भांजा योगेश इकलौता चिराग था। योगेश के जन्म के दो साल बाद ही उसकी मां की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश की बड़ी बहन दुर्गा देवी है। दोनों का पालन पोषण उनके घर में हुआ। दो साल पहले दुर्गा की शादी लुधियाना में हुई है। इसके बाद योगेश पिता के साथ मुंबई में मजदूरी करने चला गया था। वह काफी दिन बाद गांव के पहलवान बाबा का मेला देखने आया था। उसका चाचा कमलेश से संपत्ति का विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी वजह से भांजे को जहर खिलाकर हत्या की गई है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed