फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth dies due to drowning in canal

Fatehpur News: नहर में डूबने से युवक की मौत

Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in canal
बहुआ। युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह शौचक्रिया के लिए नहर के पास गया था।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के थवई गांव निवासी शिवदान सैनी (35) रविवार सुबह पांच बजे बड़ी नहर किनारे शौच के लिए गया था। वह अपने साथ चार वर्ष की बेटी लक्ष्मी को भी ले गया था। उसका अचानक पैर फिसला गया और बड़ी नहर में गिर गया। बेटी लक्ष्मी दौड़कर घर पहुंची और मां रोशनी को पिता के डूबने की सूचना दी। परिजन नहर के पास पहुंचे, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। युवक मजदूरी करता था और मिर्गी का मरीज था। पति की मौत से पत्नी रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक बेटी लक्ष्मी (4) और बेटा अभय (1) है। सूचना पर पहुंची ललौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed