{"_id":"67212f17aa93e9ba290e3884","slug":"youth-commits-suicide-by-consuming-sulfa-due-to-domestic-dispute-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123618-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घरेलू कलह पर युवक ने सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घरेलू कलह पर युवक ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन
जाफरगंज। त्योहार मनाने गांव आए युवक ने घरेलू कलह के चलते मंगलवार को सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली।
थाना क्षेत्र के इटरा गांव निवासी रामप्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार यादव गुजरात प्रांत के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। दिवाली पर एक सप्ताह पहले घर आया था। परिजन खेत पर काम करने गए थे। युवक ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने की सूचना पर परिजन घर पहुंचे। उसे अस्पताल लेकर गए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी छह माह पूर्व कौशांबी जिला सैनी थाने के अरसरैया निवासी उग्रसेन की बेटी निशा के साथ हुई थी। वह शराब का लती था। उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।