फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young woman who went out to tie Rakhi goes missing; search underway.

Fatehpur News: राखी बांधने निकली युवती लापता, तलाश जारी

Fri, 28 Aug 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Young woman who went out to tie Rakhi goes missing; search underway.
बकेवर। थाना क्षेत्र के नामामऊ गांव से शुक्रवार को चचेरे भाइयों को राखी बांधने निकली क्षमा गुप्ता (20) लापता हो गई। परिजन ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन

इसी दौरान मंझिले गांव के पास नहर में एक युवती के बहने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। देर रात तक युवती का पता नहीं चल सका।
परिजन ने बताया कि क्षमा दोपहर करीब 12 बजे चाचा के घर के लिए निकली थी पर वहां नहीं पहुंची। पिता बृजभान गुप्ता ने कानपुर निवासी बहनोई प्रेमशंकर गुप्ता से जानकारी ली पर वह वहां भी नहीं मिली।
विज्ञापन

बाद में युवती के फूफा को चौडगरा में नहर में बहने की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल 112 पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि परिजन की सूचना पर युवती की तलाश की जा रही है पर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed