फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man who came home on Eid was stabbed to death

Fatehpur News: ईद पर घर आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Fri, 12 Apr 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 12 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Young man who came home on Eid was stabbed to death
फोटो 28- शेर अली
विज्ञापन

- मीट दुकानदार का चाकू छीनकर पड़ोसी ने ताबड़तोड़ वार कर की हत्या
- पहले मीट खरीदने को लेकर विवाद में घटना, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव (फतेहपुर)। ईद मनाने पुणे से गांव आए युवक का पहले गोश्त खरीदने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। पड़ोसी ने दुकानदार से चाकू छीनकर युवक पर कई वार किए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
थाना क्षेत्र के सरायं कस्बा निवासी टिर्रु का पुत्र शेर अली (32) पुणे में पंक्चर की दुकान चलाता था। वह ईद पर बुधवार को घर आया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से 500 मीटर दूर जीटी रोड स्थित रशीद की दुकान पर शेर अली गोश्त खरीदने पहुंचा था। यहां शेर अली का पड़ोसी चमन भी गोश्त खरीदने गया था।
विज्ञापन

इस दौरान गोश्त पहले खरीदने को लेकर दोनों में गाली गलौज होने लगी। विवाद के दौरान ही चमन ने दुकानदार से गोश्त काटने का चाकू छीनकर शेर अली पर ताबड़तोड़ हमला किया। लहूलुहान शेर अली मौके पर गिर पड़ा। चाकू फेंककर चमन मौके से भाग निकला। पुलिस शेर अली को जीप से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पेट, छाती, पसली व शरीर के अन्य जगहों पर चाकू के निशान दिखे। एसपी उदशंकर सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्रा, फील्ड यूनिट टीम साक्ष्य संकलन को पहुंची।
एसपी ने बताया कि गोश्त पहले खरीदने को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ है। विवाद के दौरान हत्या की गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी पता किया जा रहा है कि हत्यारोपी किस ओर भागा है। उधर, गांव में दोनों परिवारों में रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed