फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man dies in accident nine days after marriage, brother-in-law injured

Fatehpur News: शादी के नौ दिन बाद हादसे में युवक की मौत, बहनोई-भाई घायल

Tue, 07 May 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in accident nine days after marriage, brother-in-law injured
बहुआ। शादी के नौ दिन बाद ही सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे में बहनोई और चचेरे भाई भी घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में चोट आई है। हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के समदपुर निवासी सुरेश पाल का पुत्र प्रमोद पाल (29) अपने चचेरे भाई रविकरन (20) और थरियांव थाने के एकारी निवासी बहनोई शुभम पाल (28) के साथ बहुआ से रविवार रात बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन

जमेनी पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। तीनों को गाजीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने प्रमोद पाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घायल चचेरे भाई रविकरन पाल और जीजा शुभम पाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। प्रमोद पाल की शादी 27 अप्रैल को मूसेपुर गांव की महादेव पाल की बेटी सीमा के साथ हुई थी। शादी के महज नौ दिन में नवविवाहिता का सुहाग मिट गया।

हादसे से मां सुंदरिया और पत्नी सीमा, बहन मनोरमा देवी बेहाल हैं। वह भाइयों मनोज पाल, विनोद पाल, रजोल पाल से छोटा था। मुंबई में कपड़े का व्यापार करता था। वह 15 अप्रैल को मुंबई से गांव लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक बाइक प्रमोद चलाए था। वह हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed