फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Yamuna river water level rises, panic in coastal villages

Fatehpur News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में दहशत

Sat, 14 Sep 2024 03:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Yamuna river water level rises, panic in coastal villages
बहुआ। यमुना नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से यमुना तटवर्ती गांवों के बाशिंदों में दहशत बढ़ने लगी है। ललौली-मुत्तौर मार्ग और कोर्राकनक से मैनाही मार्ग में पानी भरने से दोनों मार्गों से आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

ललौली मुत्तौर मार्ग पर मुड़कटवा नाला और कोर्राकनक मैनाही मार्ग पर सूपा नाले के पास करीब डेढ़ मीटर ऊंचाई से पानी बह रहा है। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से तराई की करीब 200 बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। डूबने वाली फसलों में तिल, उड़द, मूंग, ज्वार, बाजरा की फसलें नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

कोर्राकनक मैनाही मार्ग में बाढ़ का पानी भरने से कोर्राकनक से मैनाही, दड़ीयार, बड़ी धोबिया, छोटी धोबिया, बेलखरा, ओनई, हड़ाही गांवों का संपर्क कोर्राकनक मार्ग से बंद हो गया है। इन गांवों के लोग घनश्याम का डेरा और ओती मार्ग से होकर आवाजाही कर रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से पानी पलटूपुर किनारे खेतों में पहुंच गया है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रभावित होने वाले गांवों में कोर्राकनक, मैनाही, हड़ाही, ललौली, पलटुपुर, उरौली, डसौली और अढ़ावल के बाशिंदों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वी जिलों में बारिश का असर यमुना नदी के जलस्तर में भी दिखने लगा है। शाम को धारा क्षेत्र में बह रही यमुना रातभर में 500 मीटर आगे बढ़ आई है। कस्बा और यमुना किनारे के गांवों के नालों से पानी कस्बे के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया है। हालांकि अभी पानी खतरे के निशान से काफी नीचे है। बाढ़ की सूचना पर कानूनगो, क्षेत्रीय लेखपाल के साथ राजस्व टीम ने बाढ़ का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed