{"_id":"611029088ebc3e72a012455b","slug":"yamuna-fatehpur-news-knp645128359","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-कानपुर हाईवे के ऊपर से बह रहा बाढ़ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-कानपुर हाईवे के ऊपर से बह रहा बाढ़ का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। रविवार को ललौली क्षेत्र में बांदा-कानपुर राज्य मार्ग पर बाढ़ का पानी आ गया। प्रशासन ने वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। इस मार्ग के वाहनों को बहुआ से होकर दतौली यमुना पुल से निकाला जा रहा है। वहीं, यमुना किनारे के करीब 30 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांवों में आवागमन के लिए नाव चल रही है। बीते 24 घंटे में यमुना का पानी खतरे के निशान से 1.73 मीटर ऊपर पहुंच गया है।
धौलपुर बैराज से चंबल में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना उफान पर है। तीन दिन से यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को यमुना का जलस्तर 100.90 मीटर पर था, जो रविवार को 101.73 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना नदी में खतरे का निशान 100 मीटर पर है। वहीं, गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के ऊपर तो है, लेकिन तीन दिन से स्थिर है। रविवार को गंगा का जलस्तर 100.24 मीटर रहा।
किशनपुर। यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण तुर्की पुल के बाद अब कस्बे का दूसरा प्रमुख रास्ता दमहा नाला बंद हो गया है। ऊंचाई पर होने के कारण पुल तो नहीं डूबा है, लेकिन वहां तक जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी वार्ड नंबर-4 व 6 के घरों में पहुंच गया है। पुलिस ने छह परिवारों को बाढ़ राहत शिविर में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
शनिवार रात दमहा नाला पुल की ओर जाने वाले रास्ते में पानी भर जाने के कारण बल्लियां लगा कर आवागमन बंद कर दिया है। राजस्व टीम व पुलिस ने मिलकर अजय, रामचरन, दुर्गेश, राजेश व पुनिया के परिवार को प्राइमरी स्कूल व सर्वोदय इंटर कालेज के बाढ़ राहत केंद्र पर भेज दिया है।
वर्ष.... जलस्तर मीटर में
2012--- 93.60
2013---- 102.55
2014---- 96.20
2015----- 96.25
2016----- 101.61
2017----- 88.49
2018----- 97.40
2019----- 102.48
2020----- 95.61
2021----- 101.73-- अब तक