फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tree falls on power line; four poles fall on house.

Fatehpur News: बिजली लाइन पर गिरा पेड़, मकान पर गिरे चार पोल

Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on power line; four poles fall on house.
खखरेरू। कठरिया गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक कैथा का पेड़ चालू बिजली लाइन पर गिर गया। इससे बिजली के चार पोल एक मकान पर जा गिरे, जिससे घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन




यह घटना राकेश कुमार त्रिपाठी के दरवाजे पर खड़े पेड़ के कारण हुई। पेड़ गिरने से दो बिजली के पोल टूट गए। कुल चार पोल सरोज देवी के मकान पर गिरे। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। पड़ोसी राजन त्रिपाठी ने बिजली उपकेंद्र को सूचना दी, जिसके बाद आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भीतर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजरती है। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से इस लाइन को गांव के बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed