फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wounded kept moaning for an hour in CHC

Fatehpur News: सीएचसी में एक घंटे तक कराहते रहे घायल

Sun, 16 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wounded kept moaning for an hour in CHC
फोटो-15एयूआरपी-34- अस्पताल में डॉक्टर के आने का इंतजार करते घायल मरीज। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण वायरल और लू के मरीज काफी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को ओपीडी समेत अन्य कक्षों में नौ बजकर 40 मिनट तक कुर्सियां खाली पड़ीं रहीं। इस दौरान मारपीट में घायल युवकों को एक घंटे इंतजार करने के बाद इलाज मिल सका।
अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों व घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। सुबह साढ़े सात बजे भैसलोट गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद में घायलों को लेकर पुलिस इमरजेंसी में पहुंची। वार्ड में रात की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने एक पक्ष की मल्हम-पट्टी की। ड्यूटी का समय पूरा हो जाने के बाद वह अस्पताल से चले गए। इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के घायल भी आ पहुंचे।
विज्ञापन

करीब एक घंटे से अधिक समय तक घायल शकुंतला, विनोद व अन्य दर्द से कराहते रहे। इन्हें समय से इलाज नहीं मिला। पूछने पर विनोद ने बताया कि वह साढ़े आठ बजे अस्पताल आया था और एक घंटे से अधिक का समय हो गया, कोई डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डिप्टी सीएमओ डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर का बच्चा अचानक से बीमार हो गया था। इसपर वह जानकारी देकर गए थे। दूसरे डॉक्टर को बुलाकर घायलों का इलाज करवाया गया है। अस्पताल में लेट आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed