{"_id":"641a03040532b8af3e0cc1d5","slug":"workers-raised-old-pention-demand-fatehpur-news-c-12-1-135856-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने एक बार फिर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। मंगलवार को कलक्ट्रेट में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि नई पेंशन योजना न्यूनतम फायदे के साथ जोखिम वाली है। ऐसी हालत में केंद्र और राज्य कर्मचारियों को तत्काल पुरानी पेंशन के लाभ से जोड़ा जाए। धरने की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार एवं संचालन जिला मंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। मौके पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष कंधई लाल, अटेवा जिलाध्यक्ष निधान सिंह, राजस्व संग्रह अमीन संघ के श्यामप्रकाश तिवारी, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के सरफराज हुसैन, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के विष्णु वर्मा, अनिल सिंह गौतम, सुशील शुक्ला, लवकुश सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन