{"_id":"5fd663df8ebc3e3b64145e02","slug":"worker-killed-by-tractor-overturning-two-injured-fatehpur-news-knp599733312","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
हुसैनगंज(फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर बाबूगंज के पास रविवार भोर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। चालक समेत दो घायल हुए। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हुसैनगंज थाने के पहनी गांव निवासी राम सिंह लखनऊ रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठा का ट्रैक्टर चालक है। चालक भोर करीब चार बजे ट्रैक्टर में दो मजदूरों को लेकर रसूलपुर गांव बलुई मिट्टी लेने जा रहा था। ट्रैक्टर चालक बाबूगंज गांव के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और मजदूर दब गए। हादसा देखकर राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने किसी तरह से तीनों को बाहर निकाला। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने मजदूर रमेश (35) पुत्र शिवसहाय निवासी पहनीं थाना हुसैनगंज को मृत घोषित कर दिया।
उसका दूसरा साथी मजदूर बहबलपुर निवासी हरपाल का पुत्र संतोष (42) और चालक जगतपुर आदिल निवासी रामसिंह (45) गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे से रमेश की मां रामश्री, पत्नी सुमेरकली का हाल बेहाल हो गया। उसकी एक बेटी सपना (13), बेटा सचिन (11) और अखिल (8) हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।