फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Worker dies in flour factory, police wait for long time as gate is not opened

Fatehpur News: मैदा फैक्टरी में मजदूर की मौत, गेट न खोलने पर पुलिस काफी देर खड़ी रही

Tue, 23 Dec 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Worker dies in flour factory, police wait for long time as gate is not opened
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के पास स्थित एमएलएमपी मैदा फैक्टरी में रविवार रात ड्यूटी के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस फैक्टरी पहुंची तो प्रबंधन ने काफी देर तक गेट नहीं खोला। पुलिस के सख्ती दिखाने पर गेट खुला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि मजदूर की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन


मजदूर की पहचान गाजीपुर जिले के जमानियां थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मंटू (25) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। वह फैक्टरी में मजदूरी करता था और रविवार रात ड्यूटी पर तैनात था। सोमवार सुबह जानकारी मिलते ही फैक्टरी के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


औंग थाने की पुलिस पहुंची लेकिन फैक्टरी प्रबंधन ने काफी देर तक गेट नहीं खोला। बाद में पुलिस के दबाव पर गेट खोला गया। पुलिस ने फैक्टरी के भीतर मौजूद अन्य मजदूरों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंटू के भाई कृष्णा ने बताया कि उसकी ड्यूटी दिन में थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद वह कमरे में चला गया था। सुबह उसे सूचना मिली कि रात ड्यूटी में तैनात उसके भाई की मौत हो गई। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि मजदूर की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed