फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women on the road in protest against liquor shops

शराब दुकानों के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं

Mon, 03 Apr 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women on the road in protest against liquor shops
मुगलमार्ग में पुलिस से भिड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शराब की 118 दुकानें हटाने के आदेश के बाद उनका दोबारा व्यवस्थापन विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है। कहीं बस्ती आड़े आ रही है तो कहीं पर स्कूल और धार्मिक स्थल होने का मुद्दे से विरोध हो रहा है। करीब 30 से 35 शराब की दुकानों के व्यवस्थापन में इलाकाई लोगों का विरोध है।
विज्ञापन



जहानाबाद थाना क्षेत्र के मुगल मार्ग पर मलिकपुर मोहल्ले की महिलाओं ने रविवार शाम को जाम लगा दिया। साढ़-मलिकपुर मार्ग पर देशी शराब का ठेका नंबर तीन खुला है। अब लालूगंज तिराहे की अंग्रेजी शराब की दुकान और तेजानगर इलाके स्थित बियर की दुकान को भी खोला गया है। महिलाओं का आरोप है कि पहले की दुकानें हटवाने के बजाए दो और शराब ठेके बनाए जा रहे हैं। उनका जीना दुश्वार हो जाएगा। थाने से एसआई कमलेश पाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने एसडीएम और आबकारी अधिकारी से बातचीत की। पुलिस के आश्वासन पर जाम हटा सका। इस मौके पर ऊषा देवी, ममता, मीरा, गुड़िया, कल्पना, सुनीता, सत्यवती, अनीता आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन



खागा में शराब की दुकान आबादी के बीच खोले जाने का तीन दिन से विरोध चल रहा है। रविवार को आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनके पास इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ के विरोध पर आसपास इलाके में दूसरी जगह तलाश की गई लेकिन मुनासिब जगह नहीं मिली। खागा सर्किल के कई और इलाकों में भी दुकानों का विरोध हो रहा है। ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां और बहुआ कस्बे में शराब की दुकान का जमकर विरोध हो रहा है। यहां के लोगों ने आबकारी और प्रशासनिक अफसरों को शिकायती पत्र देकर दुकान खुलने से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया है। यहां मंदिर, मसजिद और स्कूल होने के कारण शराब की दुकान का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed