फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women made to stand in front of bulldozer, team returned

Fatehpur News: महिलाओं को बुलडोजर के आगे किया खड़ा, टीम लौटी

Sat, 08 Apr 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women made to stand in front of bulldozer, team returned
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गांव दामोदरपुर में खलिहान और पंचायत भवन, खेल मैदान की भूमि पर दबंग का अवैध कब्जा है। प्रधान की शिकायत के बाद एसडीएम ने टीम गठित किया। इसके बाद राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम अतिक्रमण खाली कराने पहुंची, तभी दबंग ने महिलाओं को बुलडोजर के आगे खड़ा कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद अफसर असहाय नजर आए और बिना कार्रवाई लौट गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दामोदरपुर के मजरे मधियाखेड़ा में गाटा संख्या 276/1460/227/490 खलिहान तथा खेल मैदान पंचायत भवन के नाम दर्ज है। गांव के ही दबंग भाईयों ने अवैध रूप से कब्जा किया है। सरकारी भूमि में भवन निर्माण कर लम्बे समय से मवेशी बांध रहे हैं। इसकी लिखित शिकायत ग्राम प्रधान प्रमोद वर्मा ने उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा से की थी।
विज्ञापन

सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम ने सात सदस्यीय टीम गठित कर दी। बुलडोजर के साथ गांव पहुंचे नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र, थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती, राजस्व निरीक्षक विद्याभूषण सिंह तथा अजय मिश्रा के साथ लेखपाल सतेंद्र कुमार, सेवकलाल, रवींद्र सिंह की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण पर जैसे ही बुलडोजर गरजने वाला था कि उसी समय अवैध कब्जेदारों ने महिलाओं को बुलडोजर के सामने खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद अधिकारियों ने बिना अतिक्रमण खाली कराए ही खंड विकास अधिकारी अमौली को जमीन हैंडओवर कर दी। उपजिलाधिकारी अंजू बर्मा ने बताया कि प्रकरण की दोबारा जांच कराई जाएगी, अधिकारियों ने लापरवाही बरती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed