{"_id":"692f42449f844dc31e01d4ab","slug":"women-locked-the-committee-over-bias-in-fertilizer-distribution-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-144902-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खाद वितरण में पक्षपात पर महिलाओं ने समिति पर डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खाद वितरण में पक्षपात पर महिलाओं ने समिति पर डाला ताला
विज्ञापन
जाफरगंज। खाद वितरण में अपनों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए किसान और महिलाओं ने साधन सहकारी समिति पर हंगामा किया और समिति पर ताला डाल दिया। एक घंटे तक खाद वितरण ठप रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची, तब खाद वितरण शुरू हो सका।
खजुहा विकास खंड की ग्राम पंचायत सुल्तानगढ़ साधन सहकारी समिति में सोमवार से खाद वितरण चल रहा था। मंगलवार को समिति खुलते ही किसान और महिलाओं की भीड़ जुट गई। भीड़ ने आरोप लगाया कि समिति में खाद वितरण में भारी पक्षपात किया जा रहा है। अपने चहेतों को 10-10 बोरी खाद दी जा रही है, जबकि अन्य किसानों को एक बोरी के लिए भी भटकाया जा रहा है। हंगामा बढ़ने पर समिति कर्मचारियों ने समिति में ताला लगा दिया। नाराज महिलाओं ने भी समिति गेट पर अपना ताला जड़ दिया। करीब एक घंटे तक वितरण पूरी तरह ठप रहा। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को समझा बुझाकर ताले खुलवाए गए। पुलिस की निगरानी में खाद वितरण हुआ।
किसानों ने लगाए धांधली के आरोप
किसान अजय कुमार, शैलेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, चुन्नीलाल और बिद्दोतमा ने आरोप लगाया कि वह लोग दो दिनों से खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं। एक बोरी खाद नहीं मिल सकी। जबकि कुछ विशेष लोगों को 10-10 बोरी खाद दी जा रही है। समिति के कर्ताधर्ता मनमाने ढंग से खाद बांटकर खुलेआम धांधली कर रहे हैं। वहीं समिति के सचिव मिथुन तिवारी ने बताया कि समिति में कुल 200 बोरी खाद आई थी, जिसका नियमानुसार वितरण किया जा रहा है। कुछ लोग बेवजह हंगामा कर रहे थे।