फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women from two sides clash in land dispute, four injured

Fatehpur News: भूमि विवाद में दो पक्षों की महिलाएं भिड़ी, चार घायल

Fri, 25 Oct 2024 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Women from two sides clash in land dispute, four injured
फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के पनिहा बाबा के पास भूमि विवाद में दो पक्षों की महिलाओं के बीच लाठी डंडे व पथराव हुआ। मारपीट में दोनों पक्ष से चार महिलाएं घायल हुईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों पर मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रमेश पांडेय की पत्नी माया देवी ने बताया कि उसका पनिहा बाबा के पास निर्माणाधीन मकान है। गांव की संध्या देवी पत्नी शैलेष पांडेय, रेखा देवी पत्नी राजेश पांडेय, गोमती देवी पत्नी सत्यदेव पांडेय, सरोज देवी पत्नी संतोष पांडेय ने उसकी निर्मित दीवार को ढहा दिया। मना करने पर देवरानी प्रिया देवी को लाठी व उसे लात घूसों से पीटा। मौके पर शैलेष व संतोष पहुंचे। दोनों उसे गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। उधर, दूसरे पक्ष से शैलेष की पत्नी प्रीती देवी ने बताया कि वह माया देवी के घर के पास पहुंची थी। उस पर माया देवी, मालती, दुर्गा देवी व उनके लड़कों आकाश, प्रियांशू ने ईंट पत्थर व डंडे से हमला किया। हमले में उसे और जेठानी रेखा को गंभीर चोट आई। माया के पति रमेश पांडेय ने जान से मारने की धमकी दी है। मारपीट में उसकी तीन तोले की चेन व सोने की अंगूठी गुम हो गई। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------
पिता-पुत्री को पड़ोसी परिवार ने पीटा
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बहन दिव्या 21 अक्तूबर की शाम दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। परिवार के कमल सिंह, प्रमोद सिंह, वीरेंद्र सिंह ने साफ सफाई को लेकर बहन दिव्या को गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे लात घूंसों से पीटा। शोर सुनकर पिता विजय सिंह पहुंचे। उनको भी मारापीटा। दोनों को चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed