{"_id":"6afb4daf9e3c3437310a6a61","slug":"uproar-over-encroachment-on-threshing-floor-land-women-chased-and-beaten-fatehpur-news-c-217-1-fth1021-166502-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिलाओं को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिलाओं को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने दो महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटकर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
गांव निवासी पूनम देवी (45) पत्नी रामप्रकाश कोरी ने आरोप लगाया कि खलिहान की जमीन पर उनके आम के पेड़ लगे हैं। इसके बावजूद गांव के कुछ लोग कब्जे की नीयत से वहां खूंटे गाड़कर मवेशी बांधते हैं। इसी बात को लेकर 11 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने पूनम देवी और उनकी देवरानी मनीषा देवी (28) पत्नी धर्मराज कोरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जांच की जाएगी।