{"_id":"6a19e7c28bdfb7d97e046ae6","slug":"womans-body-found-hanging-police-unsure-if-it-was-murder-or-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155677-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझी
विज्ञापन
फाइल फोटो-04-महिला के पास मिली तीन फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
असोथर। थाना क्षेत्र के बेसड़ी मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक महिला का शव पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। महिला के पास तीन फोटो मिलने के बाद भी देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने इसमें एक फोटो महिला की होने का दावा किया है। महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
आंधी से गिरे आम बीनने के लिए बेसड़ी व आसपास गांव के ग्रामीण शुक्रवार सुबह खेत की ओर जा रहे थे। जब वह पेड़ों के पास पहुंचे तो एक पेड़ पर महिला का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। महिला के पैर जमीन पर रखे थे। इससे ग्रामीणों के बीच हत्या व आत्महत्या को लेकर चर्चा होने लगी।
घटनास्थल पर महिला के शव के पास ही चप्पल पड़ी थी। वह लाल रंग की साड़ी, पट्टीदार ब्लाउज, लाल और पीले रंग की चूड़ियां, पैर में बिछिया, गले में लाल मोतियों की माला, कानों में झुमकी, हाथ में अंगूठी और पैरों में तोड़िया पहने थी। महिला के पास से एक छोटा पर्स मिला। पर्स में तीन फाइल फोटो मिलीं। फोटो में एक महिला, युवक और एक बच्ची है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की फोटो का शव से मिलान किया। आसपास के लोगों से पहचान न होने पर पुलिस ने तीनों फोटो व शव की फोटो जिले और पड़ोसी जिलों के सभी थानों में भेजकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की है।
प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम हाउस में तीन दिन तक शव पहचान के लिए रखवाया गया है।
घर से निकाले जाने के बाद 20 दिन से भटक रही थी महिला
महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। जांच में पता चला कि विधातीपुर गांव के एक ग्रामीण ने करीब 20 दिन पहले महिला को गाजीपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर बस स्टैंड पर देखा था। यहां वह लोगों से खाने-पीने के लिए मदद मांग रही थी। इसके बाद महिला घटनास्थल से करीब 100 मीटर पहले रामआसरे के घर बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पहुंची थी। वह रामआसरे के घर के सामने बैठकर रो रही थी। महिला ने घरवालों से पानी मांगा था। पूछताछ में उसने रामआसरे के परिवार को बताया कि परिजन ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। हालांकि उसने गांव और परिवार का नाम नहीं बताया था। पानी पीने के बाद वह वहां से चली गई थी।