फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman was murdered by punching

Fatehpur News: मुक्के मार कर की थी महिला की हत्या

Fri, 01 Aug 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman was murdered by punching
किशनपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के दमहा पुल से मंगलवार सुबह झाड़ियों से बरामद महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में महिला की मौत चेहरे, नाक पर किसी ठोस वस्तु के प्रहार से मानी जा रही है। पुलिस मान रही कि आरोपी ने महिला के सीने चढ़कर चेहरे पर मुक्कों से हमला किया। उसके बाद प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल मांस निकाल लिया। आरोपी ने महिला का तड़पते हुए एक 48 सेकेंड का वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय महिला को पड़ोसी सर्वेश निषाद सोमवार शाम सब्जी दिलाने घर से लेकर गया था। शाम को गांव से कुछ दूर दमहा नाले के पास झाड़ियों के पीछे शराब पिलाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस आरोपी को उसका छूटा मोबाइल व चप्पल की बरामदगी को लेकर घटनास्थल गई थी। जहां झाड़ियों में छिपाए तमंचे से पुलिस पर आरोपी ने फायर किया था। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी थी। उसे पुलिस ने गुरुवार को जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि घटनास्थल पर दोनों ने शराब पी। शराब पीने के दौरान सर्वेश महिला पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाने लगा। इसी विवाद पर सर्वेश ने महिला की पिटाई के बाद प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर मांस बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के चेहरे पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया, फिर प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर मांस खींचा है। चेहरे व नाक पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। उसकी कमर के नीचे हिस्से में भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आरोपी के बरामद मोबाइल से महिला के अंतिम सांसों का 48 सेकेंड का वीडियो भी मिला है। डॉक्टर ने दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई हैं। आरोपी ने महिला का तड़पते हुए वीडियो बनाया है। पुलिस ने साक्ष्य के लिए फोन सीलकर डाटा रिकवर के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

पुलिस हत्यारोपी के मोबाइल नंबर का सीडीआर भी खंगाल रही है। फोन पर आने वाली कॉल से और भी कई राज खुल सकते हैं। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि हत्यारोपी का पूर्व में आपराधिक इतिहास नहीं है। घटनास्थल से चोट पहुंचाने का कोई औजार नहीं मिला है। उसने मुक्के पीटकर से हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed