{"_id":"69516ee380df23ec1801a9a4","slug":"woman-raped-on-pretext-of-marriage-video-threatened-to-go-viral-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146424-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी
विज्ञापन
जहानाबाद। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले युवक के खिलाफ रविवार को पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है। युवती ने युवक के परिजन पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। युवक ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी है।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि साहिल ने एक साल पहले उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया था। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा। शादी की बात पर टालमटोल करने लगा।
उसके पिता ने साहिल के परिजन से शादी की बात कही। इस पर साहिला के पिता जसीम उर्फ जग्गा, मां बन्नो, चाचा यासीन, शहाबान ने पिता के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
साहिल ने शादी की बात कहने पर उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
बहू से दुष्कर्म में जेठ गिरफ्तार
चांदपुर पुलिस ने बहू से दुष्कर्म में जेठ को रविवार को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश से 13 अगस्त को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। महिला का आरोप है कि 23 जुलाई को घर में अकेले होने पर जेठ ने दुष्कर्म किया था। विरोध पर ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस से शिकायत की थी। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।