फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman murdered due to illicit relationship, neighbouring mother and son in custody

Fatehpur News: अवैध संबंधों में महिला की हत्या, हिरासत में पड़ोसी मां-बेटे

Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered due to illicit relationship, neighbouring mother and son in custody
असोथर/थरियांव। थरियांव क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस राजफाश के करीब पहुंची है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पुलिस ने शक के आधार पर मां व बेटे को हिरासत में लिया है। हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से मौत की बात सामने आई है। शरीर पर कई चोट के निशान आए हैं। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई हैं।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर से कैथनपुरवा गांव से 31 मई की शाम महिला का शव बरामद हुआ था। शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई गई थी। महिला की रविवार शाम पहचान हुई। वह थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली निकली। महिला का पति चंडीगढ़ में रहता है। उसका एक बेटा व बेटी है। पुलिस को पता लगा कि दिवंगत महिला पड़ोसी महिला के साथ निकली थी। पुलिस ने महिला को पकड़ा और पूछताछ चालू की। पड़ोसन ने दिवंगत महिला को किसी बाइक सवार के साथ थरियांव कस्बा जाना बताकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने दिवंगत महिला के मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगाला। दिवंगत महिला के मोबाइल पर पड़ोसन के पुत्र की अंतिम कॉल सामने आई। पुलिस ने बेटे को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोनों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि पड़ोसी महिला के पति और दिवंगत महिला के बीच अवैध संबंध थे। यह वजह से महिला की हत्या की हो सकती है। योजना के तहत मां और बेटे शुक्रवार को दिवंगत महिला को झाड़फूंक कराने सचौली गांव ले गए थे। जहां से लौटने के बाद योजना के तहत शनिवार सुबह सात बजे महिला को बाइक में मां व बेटे बैठाकर झाड़फूंक के बहाने गाजीपुर के बड़ागांव मछरिया ले गए। जहां तांत्रिक से मिलने के बाद नहर के रास्ते घर लौटने लगे। योजना के तहत कैथनपुरवा के पास नहर किनारे सूनसान देखकर बाइक रोकी। जहां घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच के दौरान एक और व्यक्ति का भी हत्याकांड में नाम सामने आ रहा है। पुलिस मां-बेटे को लेकर घटनास्थल भी पहुंची। जहां से मोबाइल और चप्पल भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। अवैध संबंध के चलते हत्या की गई। हत्या में शामिल लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed