फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman hangs herself after being stopped from attending her sister's wedding

Fatehpur News: बहन की शादी में जाने से रोकने पर महिला फंदे से लटकी

Sat, 21 Feb 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself after being stopped from attending her sister's wedding
फाइल फोटो-17-रीता। स्रोत परिजन - फोटो : credit
गाजीपुर। बहन की शादी में मायके जाने से रोकने पर शुक्रवार सुबह दंपती के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला अपने दूसरे घर में छत के कुंडे से रस्सी के फंदे पर लटक गई। पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच हल्की झड़प भी हुई। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रीता देवी (42) की शादी 20 वर्ष पहले परसेठा गांव के अशोक यादव से हुई थी। 24 फरवरी को रीता की बहन की शादी है। पति के अनुसार पत्नी शुक्रवार सुबह मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने एक-दो दिन पहले जाने की बात कही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

रीता की मां रूपरानी ने बताया कि दो दिन पहले उनका बेटा रीता को लेने ससुराल गया था लेकिन दामाद ने फोन कर उसे ले जाने पर जहर खाने की धमकी दी। इसके बाद बेटा उसे वहीं छोड़ आया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे फिर विवाद हुआ। कुछ देर बाद रीता दूसरे घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक बाहर न आने पर नातिन अंजू ने कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फाइल फोटो-17-रीता। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-17-रीता। स्रोत परिजन- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed