{"_id":"64f0eb099575a7b4ab0c4244","slug":"woman-going-to-tie-rakhi-to-brother-dies-in-accident-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-3024-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भाई को राखी बांधने जा रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भाई को राखी बांधने जा रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
गाजीपुर। भाई को राखी बांधने जा रही महिला की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही घर में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थानाक्षेत्र के जमोहा निवासी रामभवन की पत्नी शिवकली पाल (50) देवर मनोज पाल के साथ बाइक से गाजीपुर के गड़रियनपुरवा में भाई छोटेलाल को राखी बांधने आ रही थी। रास्ते में किरन सिंह महाविद्यालय के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। शिवकली बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरीं। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने शिवकली को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, दूसरी बाइक का चालक साथ में बैठी महिला को छोड़कर बाइक लेकर भाग निकला। महिला ने बताया कि उसकी ससुराल गाजीपुर के महमदपुर में है। वह वहीं जा रही थी। तभी रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस बाइक सवार का पता लगाने के लिए महमदपुर गांव में संपर्क कर रही है। मृतका का एक इकलौता बेटा पिंटू है। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मची है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।