{"_id":"5fdcf73d8ebc3e3d426927af","slug":"woman-dies-due-to-overturning-of-car-son-injured-fatehpur-news-knp600742372","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से महिला की मौत, बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से महिला की मौत, बेटे घायल
विज्ञापन
लखनऊ रोड पर कढ़ीवा गांव के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला के दोनों बेटे घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानाक्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव के विपिन (35) भाई उपिन (25) मां सुदामा (58) को लेकर इटौली गांव जा रहा था। जैसे ही बाइक गढ़ीवा मोड़ के पास पहुंची। पीछे से आ रही कार टक्कर मारती हुई बिजली के पोल में जा टकराई। कार सवार दोनों युवक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गए। बाइक उछलकर नीचे जा गिरी।
इस घटना में बाइक सवार सुदामा देवी की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहा विपिन और छोटा भाई उपिन घायल हो गए। विपिन हेलमेट लगाए था।
जिन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।