{"_id":"6570c101355de338f10cb7d4","slug":"woman-dies-due-to-collision-with-bolero-traffic-jam-for-four-hours-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-7921-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, चार घंटे जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। बहू के साथ पैदल जा रही सास को बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सास की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ व नायब तहसीलदार समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। करीब चार घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। जाम में असोथर-विजयीपुर और असोथर-थरियांव मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।
असोथर थाने के वार्ड नंबर नौ बैरहड़ा निवासी नरपत चौहान की पत्नी सुगनी देवी (50) बुधवार दोपहर दो बजे घर से बहू उर्मिला देवी के साथ धान बेचने आई थी। धान बेचने के बाद वह असोथर कस्बे की ओर बहू का इलाज कराने जा रही थीं। उसी दौरान विजयीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो थरियांव मोड़ से पहले सुगनी देवी को टक्कर मारते हुए गुमटी से जा टकराई। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। सूचना पर परिजन महिला को आनन-फानन सीएचसी सरायं खालिस ले गए। जहां डाॅक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव घटनास्थल के पास तिराहे पर लकड़ियां डालकर जाम लगा दिया। जाम में थरियांव-असोथर, विजयीपुर मार्ग पर एंबुलेंस, स्कूली बस, प्राइवेट बस फंसी रहीं। जाम में मौरंग खदान जाने वाले ट्रक-ट्रैक्टरों की थरियांव मार्ग पर दो किलोमीटर तक कतार लगी रही। सीओ प्रगति यादव, नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी, गाजीपुर, थरियांव थाने का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन
ग्रामीण बोलेरो चालक को पकड़ने और मुआवजे की मांग पर अड़े। डीएम, एसपी समेत नेताओं को बुलाने की मांग की। सीओ के मांगे पूरी करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। महिला के पति नरपत किसान हैं। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।