{"_id":"63ab3878ca35453f172509de","slug":"woman-dies-after-falling-from-tractor-fatehpur-news-knp7357664142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 27 Dec 2022 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में गड्ढे में ट्रैक्टर उछलने से महिला अनियंत्रित होकर रोड पर गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मितइयापुर गांव निवासी रामप्रकाश उर्फ ननकू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी रामप्यारी (50) परिवार और खेत की देखभाल करती है। महिला पौत्र छोटा (9) के साथ चारा लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन
उसी रास्ते से जा रहे किसान के ट्रैक्टर में गांव जाने के लिए बैठ गई थी। गांव के पास ही ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में चला गया। महिला अनियंत्रित होकर रोड पर गिरी। चालक ने ट्रैक्टर रोका। हादसा देखकर गांव के लोग पहुंचे। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी देखकर उसे ई रिक्शा से बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका का बड़ा पुत्र दीपक कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। दूसरा पुत्र सोनू और बेटी काजल पढ़ाई करती है। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त
कंटेनर की टक्कर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को मामूली चोट आई। हादसा थाना क्षेत्र के हथगाम रोड पर सोमवार की रात रामपुर गांव के पास हुआ। कंटेनर और सीमेंट लदे ट्रैक्टर में सीधी भिड़ंत हुई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली से अलग होकर दो हिस्सों में बंट गया। मवई गांव निवासी चालक गुड्डू सिंह हादसे में बाल-बाल बचा।